मंदिर की मूर्ति तोड़कर घुस आया ट्रक, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को बना लिया बंधक फिर पुलिस ने...

Recommended Video

      मंदिर की दीवार तोड़कर घुस गया ट्रक, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को बना लिया बंधक

      रामपुर। कोतवाली स्वार(रामपुर) क्षेत्र के यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक मंदिर में जा घुसा। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए और ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक खनन पर चलाता है जिसको वापसी लेकर वह लौट रहा था। इसी दौरान स्टेरिंग लॉक होने के कारण ट्रक मंदिर में जा घुसा।

      people capture driver after truck entered in the temple

      घंटों बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर फैसला कर दिया। तब जाकर वहां मौजूद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और ड्राइवर को छोड़ा। यह मामला उस समय का है जब खनन डालकर घोसीपुरे का एक ट्रक मंदिर में जा घुसा। जिसकी सूचना पर क्षेत्रीय लोगों का भारी हुजूम मंदिर पर एकत्रित होने लगा।

      people capture driver after truck entered in the temple

      वहीं सूचना पर पहुंची स्वार थाना कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को बंधन मुक्त कराया और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान भारी संख्या में लोगों को एकत्रित होते देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर फैसला कर दिया और मंदिर का मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+