रामपुर: गरीब के घर में नहीं था राशन, भूख से बिलबिलाते बच्चों ने मांगा खाना, मां ने खाया जहर

रामपुर। एक तरफ जहां सरकार गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं ला रही है ताकि लोगों को दो वक्त की रोटी मिल सके। लेकिन मुरादाबाद की इस घटना ने उन सभी योजनाओं को हवा-हवाई कर दिया। जहां घर में खाना बनाने के लिए चार दिन से अनाज नहीं था। इसके बाद घर की महिला ने जहर खा लिया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

mother ate poison after children demanded food

मामला रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का है। यहां रहने वाला धर्मवीर पिछले काफी दिनों से बेरोजगार है। उसके परिवार में पत्नी रूपवती और 4 बच्चे हैं। धर्मवीर ने बताया कि नौबत भूखों मरने की आ गई थी। तब उसने 3 दिन पहले कर्ज लेकर मूंगफली का ठेला लगाया। ब्रह्मदेव ने बताया कि सोमवार की शाम घर में खाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं था जबकि बच्चे भूख से बुरी तरह तड़प रहे थे।

बच्चों ने खाना मांगा तो रूपवती ने उनकी पिटाई कर दी। बच्चे रोते हुए धर्मवीर के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। इस पर धर्मवीर घर पहुंचा और उसने भी पत्नी को ही डांट दिया। इससे खफा होकर रूपवती में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः कासगंज: 5 दिन से भूखा था परिवार, नहीं देखी गई बच्चों की भूख, पिता ने की आत्महत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+