Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को छत से फेंका, हालत गंभीर

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तीन मनचले युवकों ने छेड़छाड़ के बाद एक किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एक तहरीर दी है कि कल उसकी बेटी को कॉलोनी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता का आरोप है कि आज उसकी लड़की जब छत पर कपड़ा सुखाने गई थी उस समय लड़के ने उसको छत से नीचे धक्का दे दिया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

minor girl thrown off from roof opposing eve teasing in rampur

पहले भी कई बार कर चुके थे छेड़छाड़

मामला रामपुर कोतवाली सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के रहने वाले युवक अक्सर परेशान करते थे, उससे छेड़छाड़ भी करते थे। किशोरी की मां ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। बुधवार को किशोरी छत पर कपड़े डालने गई थी, तभी तीनों मनचले वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

किशोरी की हालत गंभीर

छत से नीचे गिरते ही किशोरी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एक तहरीर दी है कि कल उसकी 14 से 15 साल की बेटी को कॉलोनी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता का आरोप है कि आज उसकी लड़की जब छत पर कपड़ा सुखाने गई थी उस समय लड़के ने उसको छत से नीचे धक्का दे दिया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+