रामपुर: युवक ने बंदूक की नोंक पर विवाहिता से किया रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल

रामपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामपुर का है, जहां तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। वीडियो बनाकर युवक महिला को 15 महीने तक ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने जब घटना अपने पति को बताई तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए। साथ ही आरोपी युवक को ऐसी सजा मिले कि वो इस सजा को जिंदगी भर याद रखे।

man misdeeds with married woman in rampur

युवक ने रेप का वीडियो किया वायरल

मामला रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र का है। एक युवक ने तमंचे के बल पर विवाहिता से रेप किया ओर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बता दें, अश्लील वीडियो के आधार पर युवक महिला को एक साल से ज्यादा ब्लैकमेल कर रहा था। आजिज आकर पीड़ित महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। पति ने अपनी पत्नी को साथ ले जाकर पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में शिकायत की। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहबाद में अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना शाहबाद की एक महिला जो शादीशुदा है, वह दो बच्चों की मां है। उसने गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ रेप किया। वीडियो बनाया और उस वीडियो के आधार पर उसको ब्लैकमेल करता रहा और बार-बार उससे संबंध बनाने को कहता था। महिला की तहरीर के आधार पर थाना शाहबाद में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+