जयाप्रदा ने आजम खान के बारे में किए एक पर एक खुलासे, कहा- दबंगई से किया प्रताड़ित
Rampur news, रामपुर। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा ने आजम खान पर हमला बोला है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधी आजम खान के बारे में एक के बाद एक खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व में सपा नेता आजम खान द्वारा किस तरह अपनी दबंगई और डर पैदा करके उन्हें प्रताड़ित किया। उस वक्त उनका साथ किसी ने नहीं दिया। वहीं, अमर सिंह द्वारा उस मुश्किल समय में मदद किये जाने पर उनका शुक्रिया अदा किया।

आजम पर जया का बड़ा हमला
जयाप्रदा ने आजम का नाम लिए बिना कहा कि 2004 में यही कद्दावर नेता मुझे प्रत्याशी के रूप में यहां लेकर आए थे, जो अभी हमारे मुकाबले में लड़ रहे हैं। आजम के बारे में बताते हुए कहा, "मेरे ऊपर अत्याचार हुआ है, मुझे बदनाम किया और मैं जब राखी बांधने के लिए यहां आती हूं तो राखी वापस हो जाती है" उस राखी के वास्ते मैं बता रही हूं कोई भाई अपनी बहनों को इस तरह के अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं कर सकता है। उस वक्त ना मुलायम सिंह जी ने साथ दिया, ना अखिलेश ने और ना आजम खान के जुल्मों को समाप्त करने के लिए कोई रास्ता दिखाया। मैं अकेली औरत रोती रही, गिड़गिड़ा रही है कोई मेरी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था।''

सांसद को दबंगई से दबाया गया
''निर्वाचित सांसद रहने के बाद भी मेरे लिए यहां रहने को सरकारी गेस्ट हाउस भी उपलब्ध नहीं मिलता था, जो कार्य हम करना चाहते थे फाइल्स दबा दी जाती थी। गुहार लगाने के बाद ही हमें फाइल्स मिलती थीं। यहां सांसद को दबाने का एक दबंग तरीका बनाया गया था, लेकिन मैं भी जिद्दी हूं मुझे जब यहां जगह नहीं मिलती थी तो मैं मुरादाबाद जाकर सुबह वापस आती थी और अपना काम करती थी।''

सपा से मुक्त होकर बीजेपी में आईं
''झगड़ा इसलिए शुरू हुआ है, क्योंकि मैं विकास करना चाहती थी उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा यहां रिवाज है अपने लोगों को काम दिलाना। जो सांसद यहां आती है उन्हें काम करने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा अपनी दबंगई से वह अपने लोगों को ठेका दिलवाते थे। अब समाजवादी पार्टी से मुक्त होकर मैं बीजेपी में आई हूं, मुझे खुशी है महिला होने पर जो बहन के लिए राखी के लिए जो लाज नहीं रख सकते मुझे पूरी उम्मीद है, बीजेपी में आने के बाद महिलाओं के सम्मान का एहसास दिलाया।''

मोदी जी हमारे साथ हैं
बड़े नेताओं का साथ मुझे यह चुनाव लड़वा रहा है, मैं अकेली नहीं हूं। पूरी पार्टी मेरे साथ है, एक परिवार मानकर मुझे चल रहा है। आज मैं अकेली नहीं हूं, मोदी जी हमारे साथ हैं। पूरी पार्टी साथ है, मैं चाहती हूं इस बार भी जनता इस चुनाव को एक न्याय के लिए एक बहन को न्याय दिलाने के लिए मुझे जीतना चाहिए और मुझे उम्मीद है मैं जीतूंगी।












Click it and Unblock the Notifications