रामपुर: पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने कमरे में घुसकर किया रेप

रामपुर, 05 अगस्त: यूपी के रामपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग ना पूरी होने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद हलाला के नाम पर उसका अपने भाई से रेप करवाया। पीड़ित महिला ने पति पर भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, रेप संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

husband gives triple talaq to wife for dowry in rampur

एक साल पहले हुई थी शादी, दहेज की मांग पूरी ना होने पर दिया तीन तलाक

मामला स्वार थाना इलाके के एक गांव का है। महिला ने थाने पहुंचकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही पति पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और तीन तलाक के बाद देवर द्वारा रेप करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को एक साल हो गया है। पति और ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपए और वैगनआर कार की मांग कर रहे थे।

पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने किया रेप

पीड़िता ने बताया कि उसके घरवालों ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो पति फरीद ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसके ससुस ने भी उसकी पिटाई की। तीन तलाक देने के बाद हलाला के नाम पर देवर के साथ जबरदस्ती संबंध भी बनवाए। किसी तरह ससुराल से भागकर वह मायके पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+