लव मैरिज करने पर बेटी और पीएसी जवान दामाद को बसपा नेता ने मारी गोली

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद के टांडा क्षेत्र में युवा दंपति को गोली मारने की घटना हुई है। दोनों ने इसी सप्ताह प्रेम विवाह किया था। उत्तराखंड के निवासी बसपा नेता ने टांडा के सैदनगर आकर बेटी और दामाद पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। बेटी ने घर छोड़कर पीएसी जवान से लव मैरिज की थी। बसपा नेता बेटी को साथ ले जाना चाहता था। जब बेटी मायके उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो बसपा नेता ने गोली चला दी। इसमें घायल हुए बेटी दामाद का इलाज मुरादाबाद हायर सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने बसपा नेता और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में केस दर्ज कर तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    लव मैरिज करने पर बेटी और पीएसी जवान दामाद को बसपा नेता ने मारी गोली
    BSP leader shot daughter and son in law after love marriage

    घटना टांडा के सैदनगर की है जहां पीएसी के जवान प्रशांत से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद में काशीपुर की रहने वाली कामिनी ने प्रेम विवाह किया जिससे उसके पिता विनोद कुमार गौतम नाराज हो गए। विनोद बसपा नेता है और पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुका है। उसकी सैदनगर में रिश्तेदारी है जहां आने-जाने के दौरान कामिनी और प्रशांत को एक-दूसरे से प्यार हुआ। प्रशांत पीएसी के जवान हैं। वो घर आए हुए थे। कामिनी ने घर छोड़कर इसी सप्ताह प्रशांत से रामुपर में कोर्ट मैरिज की थी।

    घर से गायब बेटी को तलाशता हुआ विनोद कुमार गौतम बेटे रविकांत गौतम और भाई महावीर गौतम के साथ आया। विनोद बेटी कामिनी को घर ले जाना चाहता था लेकिन वह वापस जाने को तैयार नहीं हुई। जब विनोद ने देखा कि उसकी बेटी किसी कीमत पर उसके साथ नहीं जाएगी तो बौखलाकर उसने लाइसेंसी पिस्टल से कामिनी और प्रशांत पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में प्रशांत और कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    पुलिस ने विनोद कुमार गौतम, बेटे और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोली चलाने के बाद विनोद बेटे और भाई के साथ मौके से कार छोड़कर फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों ने उनको घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बसपा नेता के साथ उसके बेटे को दबोचने में कामयाबी मिली। तीसरा आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+