जनसभा में छलका आजम खान का दर्द, भावुक होकर कही ये बातें

रामपुर। समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान शनिवार देर शाम अपनी पत्नी के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान आजम खान का दर्द छलक उठा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट का चुनाव जीतने के बाद खुशियों के कितने पहाड़ मेरे ऊपर टूट गए। मजाक बनाओ मेरा, हंसो मेरे ऊपर, कहो एक ढोंगी, एक मदारी रोज आता है, आंसू बहाता है और चला जाता है। बता दें, आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की रामपुर से प्रत्याशी हैं।

azam khan get emotional during addressing people in rampur

और क्या बोले आजम खान?

आजम खान ने कहा कि आने वाला कल जब मेरी बुराई लिखे और जब मेरे खून के आंसू मेरी तारीफ के उरांव पर हो तो लोग यह पकड़ ले कि दुनिया वालों एक ऐसा शख्स भी जमीन पर पैदा हुआ था जिसने तुम्हारी नस्लों के लिए मुर्गियां चुराई थी, बकरियां चुराई थी, भैंसे चुराई थी, किताबें चुराई थी, वह डाकू था मगर वह तुम्हारे लिए कलम लेकर आया था।

'सोचता हूं तो शर्म आती है'

आजम खान ने सोचता हूं तो शर्म आती है। सरकार को चलाने वालो नज्म ​को चलाने वालों अपने आपको शासन और प्रशासन कहने वालों एक बार सवाल करो अपने जमीर से कि तुम कहां खड़े हो। मैं तो रहा ना रहा लेकिन तारीखे रहेंगी। इस मजमें की तस्वीरें भी रहेंगी। हो सकता है 8 -10 साल बाद 20 साल बाद 30, 50 और 100 साल बाद इस मजमें की तस्वीर छपी हुई दिखाई दें कि यही वह शख्स था जिसने तुम्हारे लिए ऐसी लकीर खींच दी कि उसके बाद फिर कोई दूसरी लकीर नहीं खींची जा सकती।

Recommended Video

    एसआईटी फिर कर सकती है आज़म ख़ान को तलब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+