पूरे देश को आतंकित करने वाला है एग्जिट पोल: आजम खान

रामपुर। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब हर कोई 23 मई का इंतजार कर रहा है जब चुनाव आयोग नतीजों की घोषणा करेगा। लेकिन इससे पहले 19 मई को एग्जिट पोल के आंकड़ों ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों की मुश्किल बढ़ा दी है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी आजम खान ने कहा कि एग्जिट पोल के साथ पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया है और लोग घबराए हुए हैं।

Azam Khan gave his reaction on lok sabha exit polls 2019

आजम खान ने कहा कि पोल हो, एक्जिट पोल हो, प्री एक्जिट पोल हो इससे कोई लेना देना नहीं है। जो नतीजे आएंगे वो पूरे मुल्क के लिए होंगे। लेकिन एक्जिट पोल के साथ पूरे देश में जो दहशत का माहौल बन गया है, उससे लोग घबराए हुए हैं। यह एक्जिट पोल नहीं यह जैसे कोई आंतकी हमला हो। पूरे मुल्क में दहशत फैल गई है। यह जम्हूरियत के लिए इंतेहाई अफसोसनाक है। इस एग्जिट पोल से लोग डर गए हैं। इस एग्जिट पोल से न जाने क्या होने वाला है? यह बड़ी खतरनाक अलामत है।

अंग्रेजी कहावत है लाल बिफोर द स्टेप, तूफान से पहले का सन्नाटा। वह कौन सा तूफान आने वाला है जिसकी वजह से सन्नाटा पसर गया है। लोग क्यों मायूस हो गए हैं। लोग क्यों दहशतजदा हो गए, लोग क्यों डर गए हैं इस एक्जिट पोल से ना जाने क्या होने वाला है हर शख्स डरा हुआ है। पता नहीं क्या होने वाला है, यह बड़ी खतरनाक अलामत है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+