रामपुर: दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी युवकों ने फेंका तेजाब, मुकदमा वापस लेने का बना रहे थे दबाव

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दुष्कर्म पीड़ित युवती पर दो युवकों ने तेजाब से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल युवती को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के मुताबिक, उसने कुछ दिन पहले युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवक मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर युवकों ने उसपर भरे बाजार में तेजाब फेंक दिया। युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस भी इस घटना की जांच में जुट गई है।

accused of physical attack thrown acid on victim girl in rampur

क्या है पूरा मामला?

मामला कोतवाली स्वार क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवती पर दो युवकों ने भरे बाजार में तेजाब फेंका जिस में युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती अपनी मां के साथ डॉक्टर को दिखाकर वापस आ रही थी। तेजाब फेंकने से पहले युवक युवती से एक मुकदमे का जिक्र कर रहे थे, जो 376 और 506 का मुकदमा चल रहा है, उसको वापस लेने की बात कर रहे थे। जब युवती ने उससे इनकार किया तो उस पर तेजाब फेंककर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए।

मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे युवक

घायल युवती ने बताया कि फैसल और भूरा पतले ने उस पर एसिड फेंका है। उसने बताया कि 376 और 506 का एक मुकदमा चल रहा है, उसी को लेकर दोनों युवक आए दिन गालियां देते रहते हैं और मुकदमा वापस लेने को कह रहे थे। वह अपनी मां के साथ दवाई लेकर जा रही थी, युवकों ने रास्ते में रोक लिया और समझौता करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने मना किया तो गाली देने लगे। इसी दौरान दोनों ने उसपर तेजाब डाल दिया और कहा तुझे किसी के सामने मुंह दिखाने का नहीं छोड़ेंगे। वहीं, जिला अस्पताल के डॉ. सिराज ने कहा एक युवती आई है जिस पर तेजाब फेंका गया है।उसके सीने और पैर पर तेजाब फेंका है। वह तीन युवकों का नाम ले रही है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+