ठेले पर अंडे बेचने वाला शख्स बन गया 150 करोड़ की संपत्ति का मालिक, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार जानिए क्यों

Recommended Video

      Jaipur: Rajkumar Sawlani was arrested abetting suicide of Jaipur business women । वनइंडिया हिंदी

      जयपुरः राजस्थान के जयपुर में रहने वाले राजकुमार सावलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार को 150 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया जाता है। बता दें, शुभांगना सुसाइड मिस्ट्री केस के लिए पुलिस ने राजकुमार को दो बार नोटिस भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने राजकुमार को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार और शुभांगना ने लव मैरिज की थी।

      राजकुमार पहले अंडे का ठेला लगाता था

      राजकुमार पहले अंडे का ठेला लगाता था

      कहा जाता है कि राजकुमार पहले अंडे का ठेला लगाता था। कुछ दिन अंडे का ठेला लगाने के बाद राजकुमार ने कैसेट की एक दुकान खोली। इसी दुकान पर शुभांगना कैसेट लेने आती थी और दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने लव मैरिज की।

      शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए

      शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए

      शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी का नाम वृद्धि सावलानी रखा गया, वहीं बेटे का नाम मिहिर सावलानी। राजकुमार ने शादी के बाद शुभांगना ने जसोदा देवी कॉलेजेज़ एंड इन्स्टीट्यूशन्स खोला और अपनी पत्नी को इसका चेयरपर्सन बनाया।

      पत्नी के माता-पिता डाल रहे थे दबाव

      पत्नी के माता-पिता डाल रहे थे दबाव

      राजकुमार की पत्नी ने 26 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी, लेकिन राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या नहीं की है। राजकुमार ने दावा किया है कि 'मौत से पहले उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था और बताया था कि उसके माता-पिता उस पर अलग होने का दबाव डाल रहे हैं। माता-पिता कह रहे हैं कि अपने पति को छोड़ दे और तुझे जो भी प्रॉपर्टी मिले ले ले' राजकुमार ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आखिरी बार फोन करके कहा था कि हम दोनों साथ रहना चाहते हैं, लेकिन मेरे मां-बाप अलग होने का दबाव डाल रहे हैं।

      छह महीने से नहीं गया है घर

      छह महीने से नहीं गया है घर

      राजकुमार का कहना है कि वो छह महीने से घर नहीं गया है। अपने परिवार से अलग रह रहा है, इसका मुख्य कारण सुराणा है, जो एक क्रिमिनल वकील है। वो मुझसे चिढ़ाता रहता है। राजकुमार ने कहा है कि उसकी पत्नी की मौत का आरोप लगाया जा रहा है, जो कि गलत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+