हथियार लेकर आया और कर दिया पिता-पुत्र का मर्डर, उस परिवार की बेटी को भी नहीं बख्शा

राजकोट। गुजरात में बोटाद शहर के ताजपर सर्किल स्थित नगीना मस्जिद के पास एक शख्स ने एक परिवार पर हमला कर दिया। उसने पिता-पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। जबकि, एक युवती भी धारदार हथियार से जख्मी हो गई। नाजुक हालात में उसे पहले बोटाद और फिर भावनगर स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

young man arrested for murder of son and father

पुलिस के मुताबिक, नगीना मस्जिद के पास रहने वाली सलमाबेन जोखिया के मकान के पास स्थित खाली जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल खोजावाड़ी क्षेत्र में रहनेवाला जावेद जाखरा इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसी बात को लेकर शाम 7 बजे के करीब वह धारदार हथियार लेकर सलमाबेन के मकान पर पहुंच गया और बिना कोई बात किए सलमाबेन के पिता नुराभाई जोखिया पर वार किया।

बाद में पिता को बचाने गए फिरोज और सलमाबेन पर भी हथियारों से अंधाधुंध वार करने लगा। अचानक हुए इस हमले में नुराभाई और फिरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, सलमाबेन को पहले बोटाद की सोनावाला और बाद में भावनगर के अस्पताल भेजा गया। फ़िलहाल सलमाबेन की शिकायत के पर जावेद को दबोचने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है। मस्जिद के पास हुए इस डबल मर्डर को लेकर लोगों में खौफ का माहौल छाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+