शादीशुदा भतीजे की दरिंदगी से युवती को बचाने के बहाने ले गया चाचा, उसने भी किया 4 दिन तक रेप

Gujarat News in hindi, राजकोट। यहां थानगढ़ के रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंवारा बता एक स्कूल की शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसा लिया। जब शिक्षिका को उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसे धोखे का अहसास हुआ। वह उससे संबंध तोड़कर अपने परिवार के पास राजकोट चली गई। हालांकि, वह शख्स वहां भी जा पहुंचा और फिर से संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। उससे निजात पाने के लिए शिक्षिका के परिजनों ने उसके चाचा से गुहार लगाई। तब उस शख्स के चाचा ने कार्रवाई कराने की बात कही। हालांकि, मदद के बहाने उसके चाचा ने शिक्षिका का ही अपहरण कर लिया। इसके बाद चार दिनों तक उससे रेप किया। वह किसी तरह चुंगल से छूटी। इसके बाद पुलिस थाने में चाचा-भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह है आरोपी चाचा-भतीजे की पहचान

यह है आरोपी चाचा-भतीजे की पहचान

इस मामले में थानगढ़ पुलिस थाने में वनराजसिंह भरतसिंह परमार नामक शख्स और राजकोट में रह रहे उसके चाचा धर्मेन्द्रसिंह उर्फ मुन्ना जयदेवसिंह परमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। वहीं, शिक्षिका की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है, वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। वहीं वनराजसिंह परमार ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर देहशोषण किया।

पुलिस पर ठोस एक्शन नहीं लिए जाने के आरोप

पुलिस पर ठोस एक्शन नहीं लिए जाने के आरोप

पीड़ित शिक्षिका का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की। वह 5 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराने गई थी, जबकि पुलिस ने 6 अप्रैल की रात तक रेस्पॉन्स नहीं दिया। यहां तक कि मीडिया से भी मामले को छिपाने की कोशिश की गई। शिक्षिका के अनुसार, पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्रसिंह को हवालात में डालने के बदले उससे एसी चैम्बर में पूछताछ की।

4 साल बड़े युवक के जाल में फंसी युवती, वह देहशोषण करता रहा

4 साल बड़े युवक के जाल में फंसी युवती, वह देहशोषण करता रहा

इधर, मोरबी जिले में भी एक युवती अपने प्रेमी से धोखा खा गई। उम्र में उससे 4 साल बड़े प्रेमी ने उसे पत्नी की तरह रखने का वादा किया और देह शोषण करने लगा। बिना शादी के ही काफी समय बीत गया। युवती प्रेग्नेंट हो गई, उसने इस बारे में प्रेमी को बताया। यह सुन प्रेमी सकपका गया और दूरी बना ली। तब धोखे का अहसास होने पर पीड़ित युवती ने थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई।

प्रेग्नेंट होने की बात बताई तो शादी से मुकर गया

प्रेग्नेंट होने की बात बताई तो शादी से मुकर गया

पुलिस के अनुसार, यह घटना शहर के विसीपरा श्मशान क्षेत्र की है। जहां 26 वर्षीय जीवण बारैया नामक शख्स के शहर में ही रहने वाली 22 वर्षीय युवती से संबंध थे। जीवण अक्सर उस युवती से फिजिकल रिलेशन बनाता। उसने उसे साथ जीने के सपने दिखाए, मगर शादी नहीं की। युवती प्रेग्नेंट हुई तो ऐसे मुकर गया जैसे वह इसके लिए दोषी ही नहीं हो। युवती ने शादी का अनुरोध किया तो मना कर दिया। इसके बाद वह युवती पुलिस की शरण में आई। जहां उसका मेडिकल चेकअप कराने की बात कही गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+