पहले कार से टक्कर मारी, फिर सरेराह ही रिक्शेवाले को पीटने लगा SRP जवान, वीडियो वायरल

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के मकरपुर रोड़ स्थित सुसेन सर्किल के पास एसआरपी जवान ने एक रिक्शावाले को सरेराह पीटा। एसआरपी जवान कार में सवार था। पहले उसने कार से रिक्शे को टक्कर मारी, फिर नीचे उतरकर रिक्शेवाले पर रौब जमाने लगा। रिक्शेवाले को चांटे मारने लगा। मौके पर भीड़ जुटती रही, लेकिन वह रिक्शेवाले को पीटता रहा। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में मकरपुरा पुलिस के पास भी पहुंच गया।

Watch video: Vadodara SRP Jawan beaten a autorickshaw driver on street

वीडियो में एसआरपी जवान मारपीट करते हुए दिख रहा है। उसमें उसकी कार मुड़ती भी दिख रही है, जो कि रिक्शे को ठोकती है। फिर, कार से वह एसआरपी जवान निकलता है। वह रिक्शे के चालक को सरेआम चांटे मारने लगा। मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया। घटना के बाद लोगों ने एसआरपी जवान पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पिटने वाला रिक्शा चालक प्रवीणभाई परमार के रूप में पहचाना गया। उसका कहना है कि मैं सुसेन तरसाली रोड पर जा रहा था। सुसेन सर्किल के पास मेरे रिक्शा को पीछे से एक कार ने ठोकर मारी। मेरे कुछ सोचने से पहले ही कार में सवार खाकी वर्दीधारी जवान नीचे उतरा। उसने मुझे मारा-पीटा। मुझे बाद में पता चला कि वह एसआरपी का कर्मचारी है। मेरे 100 नंबर पर कॉल करते ही मकरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+