VIDEO: गुजरात में भारी बारिश, घर छोड़ने को मजबूर हुए कई गांव-कस्बों के लोग, पशुओं की भी मौत

राजकोट। मानसून आते ही दक्षिण गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सौराष्ट्र, कच्छ का तट भी नदियों के बढ़ते जलस्तर की गवाही देने लगा है। यहां चेक डेम, नदी-तालाबों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। अमरेली, भावनगर औऱ गोंडल में भारी बारिश की वजह से ग्रामीण पलायन करने करने को मजबूर हैं। अमरेली के धुफनिया में दीवार गिर जाने से 4 पशुओं मौत हो गई। कई जगहों पर लोगों के डूबने की भी घटनाएं सामने आई हैं।

watch video: people face problems due to heavy rain in gujarat

संवाददाता के अनुसार, धुफनिया में जलभराव की वजह से लोग घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। यहां​ दीवार गिरी तो कई पशुओं की जान चली गई, तब टीडीओ समेत के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अमरेली में ही काचरडी में दो घंटे मे 4 इंच बारिश होने से घरों में पानी घुसने लगा। कई लोगों को घर छोड़ उूंची जगहों पर शरण लेनी पड़ी। भावनगर के भी कई गांवों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। गोंडल क्षेत्र के खेतों में पानी भर जाने से कुछ किसान खुश हुए तो कुछ की चिंता बढ़ गई हैं।

watch video: people face problems due to heavy rain in gujarat

कहां-कितने इंच बरसा पानी?
मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि धरमपुर में 3.5, कापरड़ा में 6, पारडी में 7, नवसारी में 4 इंच और उमरगांव में 5 इंच बारिश हुई है। कुछ गांवों में भारी बारिश होने से जन-जीवन संकट में देखा गया है।

watch video: people face problems due to heavy rain in gujarat

सूरत शहर में भी भारी बारिश के कारण रास्ते पानी-पानी हो गए। वैसे जिलों को देखा जाए तो सबसे ज्यादा बारिश वलसाड में हुई है। यहां रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से रेलें थम गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+