VIDEO: सांड ने राहगीर पर किया हमला, जो भी रास्ते में दिखा उसको मारने दौड़ा

राजकोट। गुजरात में जेतपुर के पांच पीपला रेलवे स्टेशन रोड पर एक सांड बौरा गया। सांड ने वहां से गुजर रहे लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया। उसे बुजुर्ग, जवान और वाहन जो भी दिखा.. सबको टक्कर मारना शुरू कर दिया। कई लोगों को गंभीर चोटें लगीं। भरे बाजार सांड के पागल हो जाने के चलते दहशत फैल गई। यह सांड वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

bull attacks on humans

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांड किस तरह तांडव मचा रहा है। पहले उसने साइकिल सवार एक बुजुर्ग पर हमला किया। वह बुजुर्ग नीचे गिर गया। वह फिर साइकिल लेकर भागने लगे तो सांड ने फिर टक्कर मारी। वह जख्मी हो गए और साइकिल छोड़कर पास के ही मकान में शरण ली। जिसके बाद सांड ने एक ​अन्य व्यक्ति पर हमला बोल दिया। बाइक सवार युवक को भी सांड मारने दौड़ा। दीवार और वाहन की आड़ में होने की वजह से वह राह चलते लोगों को दूर से नजर नहीं आ रहा था, पास दिखते ही वह टक्कर मार रहा था। युवक को अपनी बाइक छोड़कर वहां से भागना पड़ा।

संवाददाता के अनुसार, शहर के कई इलाकों में लोग सांड और आवारा कुत्तों से परेशान हैं। इसी बीच यह वीडियो सामने आया है तो प्रशासन और नगर निगम पर सवाल उठ रहे हैं। पालिका तंत्र में कई बार शिकायत की गई, लेकिन सत्ताधीशों ने लोगों को इस समस्या से नहीं उबारा है। कहा जा रहा है कि लोगों ने एकत्रित होकर सांड को गौशाला​ भिजवाया है। जहां उसकी देखरेख होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+