VIDEO: हाईवे पर हाईस्पीड में दौड़ा रहे थे बाइकें, आपस में टकराए, मौके पर ही 2 की मौत

राजकोट. गुजरात में राजकोट के जामनगर हाईवे पर पड़धरी के पास कुछ लोगों को बाइकों से स्टंट करना महंगा पड़ गया। हाईवे पर हाईस्पीड में दौड़ती बाइकें एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में दो बाइकर्स की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइकें काफी दूर तक फिसलती चली गईं। उस दौरान हाईवे पर लगातार अन्य वाहन दौड़ रहे थे। फिर भी, बाइक वाले खतरा मोल लेने से बाज नहीं आ रहे थे। पूरे घटनाक्रम का एक अन्य बाइक सवार शख्स ने वीडियो बनाया। उस वीडियो में आप हादसे को साफ देख सकते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि, पहले दो लोग तेज रफ्तार से बाइकें आगे निकालते हैं। उनकी बाइकें कार और अन्य वाहनों के बीच से निकलती हैं। वे बाइक पर स्टंट करते प्रतीत होते हैं। कुछ देर बाद कई बाइकें एक साथ दौड़ने लगती हैं। उसी दौरान दो बाइकें टकराती हैं और उन लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ ही सेकेंड में दिल दहला देने वाला हादसा हो जाता है। दो बाइकर काफी दूर तक सड़क से टकराते हुए गिरते हैं।

watch video: horrific clash between bikes at Rajkot highway, Two dead

संवाददाता के अनुसार, उस हादसे में दो लोगों की मौत हुई। हालांकि, उक्त वीडियो को लेकर पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि, यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। जो कि, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+