VIDEO: 'हमें भी निकालें', पोलैंड में एयरपोर्ट से गुजराती छात्रों ने PM मोदी और CM रूपाणी से मदद मांगी
राजकोट. कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 31 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। जिसके चलते विदेशों में रह रहे भारतीय वहीं फंस गए हैं। इनमें गुजरात के भी युवक शामिल हैं। कुछ युवकों ने पोलैंड के एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर वतन वापसी गुहार लगाई। वहां से एक छात्र ने कहा कि, क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण हम पिछले 3 दिनों से एयरपोर्ट पर फंसे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रूपाणी से विनती है कि यहां से सुरक्षित वापसी कराएं।'
भारत सरकार से नहीं मिली फ्लाइट को अनुमति
पोलैंड के एयरपोर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। वीडियो में गुजरात के कई युवा नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक ने कहा कि, मेरा नाम केवल वसरा है। मैं राजकोट से हूं। मेरी तरह ही ये लोग भी गुजरात के अलग-अलग शहरों से हैं। हमें पोलैंड स्थित इंडियन एंबेसी से भारत लौटने की परमीशन मिल गई थी। यहां तक कि कुछ लोगों के बोर्डिंग पास भी मिल चुके थे, लेकिन भारत सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण तीन दिनों से एयरपोर्ट पर ही ठहरे हुए हैं।'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, उसने क्या-क्या कहा। इसी तरह कई देशों में लोग फंसे हुए हैं और उन्होंने देश के पीएम मोदी व गुजरात के सीएम रूपाणी से मदद की गुहार लगाई है।

इधर, दुबई से लौटे शख्स में वायरस की पुष्टि
बाहर से आने वाले कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। हाल ही, दुबई से गुजरात लौटे एक शख्स की कोरोना से जुड़ी रिपोर्ट संदिग्ध आई। जिसके चलते दोबारा जांच के लिए उसके सैंपल पुणे भेजे गए। वह शख्स राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र का निवासी है। अपने परिवार के 16 लोगों के साथ वह उमराह करने सऊदी अरब गया था। सभी 7 मार्च को वापस लौटे, जिनमें से उसी शख्स में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए। राज्य में कोरोना के कई पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications