गुजरात में 11 लोगों ने हमला कर ऑटो वाले को मार डाला, परिजनों ने नहीं उठने दी लाश

राजकोट. गुजरात में राजकोट के जामनगर रोड पर चार दिन पहले ऑटो पार्क करने को लेकर एक बवाल हुआ था। जिसमें 11 लोगों की भीड़ ने 36 वर्षीय भूपतभाई जाखलिया को बुरी तरह पीटा था। गंभीर रूप से घायल भूपत को पहले राजकोट और बाद में अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस उसकी लाश को लेकर उसके घर पहुंची। घर पर लोग भूपत का हाल देखकर गुस्सा हो गए। भूपत के परिजनों और संबंधियों ने लाश लेने से मना कर दिया। उसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस को काफी चोटें आईं।

watch video: auto driver murder by 11 people at rajkot

संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने भी उपद्रव को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया। बाद में उच्चाधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। पता चला है कि सोमवार को जामनगर रॉड स्थित माधापर चौकड़ी के पास भूपतभाई ने अपनी ऑटो पार्क की थी। तभी ऑटो साइड में पार्क करने की बात को लेकर जयदीप हुम्बल समेत 11 लोगों का उससे झगड़ा हुआ। उन लोगों ने लाठी और पाइप से भूपत को मारा। जहां उसके हाथ-पांव टूट गए और शरीर पर गहरे जख्म आए।

बाद में किसी तरह भूपत को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद उसे अहमदाबाद भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से उसकी 5 वर्षीय बेटी तुलसी और दो साल की निशा के सर से पिता का साया उठ गया। परिजनों में शोक छा गया। वहीं, वे भूपत के हत्यारों के खिलाफ गुस्से से लाल-पीले हो गए। परिजनों ने पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और भूपत की लाश लेने से मना कर दिया।

पुलिस से उनकी नोंक-झोंक हुई और फिर पथराव होने लगा। पुलिस ने भूपत के कई हत्यारोपियों को पकड़ा। तब जाकर मामला कुछ शांत ​हुआ और मृ​तक के परिजनों ने लाश स्वीकार की। अब इस घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। उनमें घटना के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+