खुले में शेर से सिर्फ 20 फुट दूरी पर सोया शख्स, गुजरात का ये वीडियो हो रहा वायरल
राजकोट। गुजरात में जूनागढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक शख्स शेरों के नजदीक सोते हुए दिख रहा है। वह लेटे हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करवाता है। पेड़ों के नीचे ही उससे करीब 20 फीट की दूरी पर ही शेर बैठे हुए दिख रहे हैं। शख्स के शेरों के पास आराम फरमाने के इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वह शख्स अलग-अलग पोज देते हुए अपना रुतबा दिखाने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में किसी महिला की आवाज भी सुनाई देती है। जिससे लगता है कि वह उसकी पत्नी होगी।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो का पता चलने पर उक्त शख्स को खोजा जा रहा है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वह वीडियो में सिर टोपी पहने दिख रहा है। जबकि, वीडियो गिर के जंगलों का जान पड़ता है। इससे पहले भी जूनागढ़ और अमरेली से शेरों को तंग किए जाने के वीडियो सामने आते रहे हैं। कभी यहां लॉयन सफारी तो कभी सेल्फी के लिए खुले घूमते लोग देखे जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications