शेर का रास्ता रोक पीछे-पीछे दौड़ाई जीप, वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने साध ली चुप्पी
Gujarat News, गिर सोमनाथ। गुजरात में गिर के जंगल, जहां एशियाटिक लायन बसते हैं, वहां अंदरूनी इलाकों में लॉयन सफारी वर्जित हैं। फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें शेरों को परेशान करने और उनके वीडियो बनाकर वायरल किया जाना शामिल है। यहां गैर कानूनी लायन शो भी होते रहे हैं, जो वनविभाग की सुरक्षा के दावों की पोल खोल देते हैं।

इस बार यहां से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने अपनी जीप से न सिर्फ जंगल के राजा का रास्ता रोका बल्कि उसके पीछे जीप दौड़ाई गई थी। शेर घबराकर आगे-आगे भागने लगा, वहीं जीप उसके पीछे। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इस बारे में जब वन विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो वे कुछ नहीं बोल पाए। कई बार पूछने पर भी टालमटोल करते रहे।
वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि टूरिस्टों को नजदीक से शेर दिखाने के लिए जो लायन शो किए जाते हैं, यह वाकया भी कुछ ऐसा ही था। जिसमें अलग-अलग तरीकों से शेरों को परेशान कर विकृत आनंद उठाया जाता है। अब इस वीडियो को देखकर वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ यहां के वन विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं। एक तो इन जंगलों में शेरों की अप्राकृतिक मौतें नहीं रुक रहीं, कुछ लोग इस कदर शेरों को परेशान और कर रहे हैं। टूरिस्ट्स को किस कदर खुश किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications