VIDEO: ईद पर समुद्र में नहाने गए दो लड़के, फिर लौटकर घर नहीं आए, इंतजार करते रह गए माता-पिता

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में बेट द्वारिका स्थित दरगाह में दर्शन करने आए दो युवक नहाने के लिए समुद्र में उतर गए। लहरों का झोंका ऐसा था कि वे किनारे से काफी दूर हो गए। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने मरीन सिक्योरटी को सूचित किया। मरीन पर्सनल्स तीन बोट लेकर लापता हुए युवकों को खोजने लगे। हालांकि, घंटों बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। उधर, ईद के पर उनके माता-पिता उनके लौटने का इंतजार करत रह गए। पर्व की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

Gujarat News : Watch Video ! Two youths missing at sea

जानकारी के अनुसार, जेतपुर तहसील के जेतलसर में रहने वाले 23 वर्षीय निझामशा हनीफशा शाहमदार अपने पड़ौसी 17 साल के रजत सिकंदर बलोच के साथ बेट द्वारिका में स्थित हाजी किरमाणी दरगाह पर सलाम करने गए थे। सुबह की ट्रेन से परिजनों के साथ आए दोनों युवक दरगाह में सलाम करने के बाद दोपहर समुद्र में नहाने गए थे। लेकिन किसी वजह से दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को पानी में डूबता देखकर स्थानिकों समेत परिजनों ने उनको बाहर लाने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास में सफल नहीं होने पर बेट आउट पुलिस थाने में मामले की जानकारी दी। जिसके चलते पीआई समेत का काफिला ओखा की फायर टीम के साथ तीन अलग-अलग बोट में युवकों को ढूंढने लगे। लेकिन घंटों की महेनत के बाद देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। काफी समय बीतने के कारण पुलिस द्वारा दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Gujarat News : Watch Video ! Two youths missing at sea

ईद का सेलिब्रेशन करने गए दोनों युवकों के अचानक लापता होने से उनके परिजनों में मातम छाया है। बता दें कि, हाजी किरमानी की इस दरगाह के पास पानी काफी गहरा होने के कारण यहां नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके समुद्र में नहाने गए दोनों युवकों और उसके परिजनों को इस भूल की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी होने की चर्चाएं लोगों मे चलने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+