तेज धूप से बचने के लिए जिसके सहारे बैठी थीं 2 मासूम, श्मशान की वह दीवार अचानक ढह गई, मौत
Gujarat News in Hindi, राजकोट। गुजरात में अहमदाबाद हाइवे पर एक श्मशान की दीवार ढहने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए उस दीवार की आड़ लेकर बैठी थीं। अचानक वह दीवार टूटकर उनके ऊपर गिरी। दीवार के मलबे में ही दोनों मासूम दब गईं। वहां से कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूरों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जैसे-तैसे बच्चियों को मलबे से निकाला। दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

उन्होंने एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दी। हालांकि, कोई भी उनकी मदद को नहीं पहुंचा। दोनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकाओं की पहचान 7 माह की रिंकल और 3 साल की संगीता के रूप में हुई। ये बच्चियां यहीं काम करने वाले दो मजदूरों की थीं। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद हाइवे को सिक्सलेन करने का काम चल रहा है। जिसके लिए कुचियादड़ गांव के पास कमलेशभाई और राजुभाई नाम के दो मजदूर भी काम कर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
उनकी बच्चियां खेलते-खेलते धूप से बचने के लिए उस दीवार के पास आ बैठीं, जो श्मशान के चारों ओर बनी थी। तभी हादसा हो गया। घटना के बाद बच्चियों के परिजनों में मातम पसर गया।












Click it and Unblock the Notifications