गुजरात में टूट गया रेलवे ट्रैक, 2 लोगों की सूझबूझ से 2 ट्रेनें आपस में भिड़ने से बचीं
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के खंढेरी गांव के पास दो ट्रेनों के बीच हादसा होने से बच गया। यहां किसी वजह से टूटे रेलवे ट्रैक पर एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो तत्काल गेटमैन को इन्फोर्म किया। जिसके बाद गेटमैन समेत 2 लोगों ने कंट्रोल-पैनल के जरिए फौरन ट्रेनें रुकवाईं। इससे न सिर्फ एक बड़ा हादसा टल गया, अपितु रेलवे की ओर से इन आमजनों को सम्मान से भी नवाजा गया।

घटना राजकोट में परापीपलिया और खंढेरी गांव के बीच की है। यहां के रहने वाले भीमाभाई जब पटरियों के पास गुजर रहे थे तो उन्हें ट्रैक टूटा दिखाई पड़ा। उन्होंने तुरंत ही गेटमैन जुवानसिंह जडेजा को सूचना पहुंचाई। जहां से राजकोट कंट्रोल ऑफिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को तत्काल रोका गया।

जांच-दल ने पटरियां जांची तो ग्रामीण की जानकारी सही साबित हुई। जिसके बाद इन दोनों को रेलवे की ओर रोकड़ पुरस्कार से नवाजा गया। बताया जा रहा है कि इसी क्षतिग्रस्त पटरी से गुजरने वाली जामनगर-बांद्रा और पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस राजकोट स्टेशन पर रोक दी गईं। फिर पटरी बदलकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications