14 साल की किशोरी का 3 दरिंदों ने 2 महीने तक किया रेप, प्रेग्‍नेंट हुई तो सहेलियों को भी बनाया निशाना

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले में एक किशोरी का 3 दरिंदों ने दो महीने तक बलात्‍कार किया। डरा-धमकाकर उसे वे अलग-अलग स्‍थानों पर ले जाते और दरिंदगी करते। ब्‍लैकमेलिंग की शिकार नाबालिग किसी को आपबीती नहीं बता पा रही थी। कुछ समय बाद वह प्रेग्‍नेंट हो गई। परिजनों को पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आखिर में तीन युवक पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए।

three accused arrested in physical harassment of a minor girl for two month

पूछताछ में किशन चंदूभाई सोलंकी नामक के युवक ने कुबूला कि उसने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर किशोरी का बारी-बारी से यौन-शेाषण किया। उसके दोस्‍तों की पहचान जावेद पठान और असरत उर्फ असगर खलीफा के रूप में हुई। तीनों आरोपी 14 साल की किशोरी का पिछले करीब दो महीने से बलात्‍कार कर रहे थे। उस किशारी के अलावा उन्‍होंने दो सहेलियों को भी अपना शिकार बनाया। उधर, जब किशोरी को पेट में दर्द होने लगा तो परिजन उसे अस्‍पताल लेकर गए।

अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने जो कहा, उसे सुन परिजन दंग रह गए। डॉक्‍टरों ने बताया कि बालिका प्रेग्‍नेंट है। यह पता चलने पर परिजनों ने बेटी से पूछताछ की। इस पर उसने युवकों का नाम लिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्‍टरों द्वारा चेकअप किए जाने के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि किशन चंदूभाई सोलंकी के साथ 2 लोग और थे। चारों मिलकर नाबालिग के साथ अश्लील फिल्मों जैसी हरकत किया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+