50 लाख से भी ज्यादा कीमत की प्लॉट जबरन 20 लाख में हड़प रहे भू माफिया, लोगों ने CM रुपाणी को ट्वीट किया
राजकोट। शहर में यूनिवर्सिटी रोड स्थित राधाकृष्ण सोसायटी में जमीन माफियाओं का आतंक मचा हुआ है। स्थानिकों द्वारा स्थानिक पुलिस को अर्जी करने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जमीन माफियाओं ने आतंक फैलाना जारी रखा तो लोगों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। फिर, आज खुद सीएम रुपाणी को ट्विट कर मदद मांगी।

स्थानिकों के मुताबिक, जमीन माफियाओं का कहना रहा है कि स्थानिक पुलिस हमारी जेब में है। आप लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इससे अच्छा है कि, हम जो कीमत देते हैं वो लेकर मकान बेचकर यहां से निकल जाओ और 50 लाख से ज्यादा की कीमत के मकान के लिए 20 लाख रुपये देने की बात कर रहे हैं। उनके इस आतंक से तंग आकर आखिरकार स्थानिकों ने कमिश्नर को अर्जी करने के साथ सीएम को भी ट्विट किया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।इस मामले की अहमियत को ध्यान में रखकर पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। जिसके बाद अब क्राइम ब्रांच पीआई हितेश गढ़वी द्वारा अलग-अलग तीन टीम बनाकर पूछताछ शुरु कर दी गई है। इतना ही नहीं जमीन माफियाओं के मुखिया सतुभा के घर पर रेड भी मारी गई। साथ ही सोसायटी के रइसों को सुरक्षा देने का आश्वासन भी पुलिस ने दिया है।












Click it and Unblock the Notifications