भारत के इस शहर में स्वाइन फ्लू रोज लील रहा एक जान, आए दिन सामने आ रहे 5 नए मरीज
Gujarat News, राजकोट। स्वाइन फ्लू का प्रकोप गुजरात में बीतती फरवरी में भी नहीं थमा है। यहां राजकोट क्षेत्र में महज 4 दिनों में 10 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते नए साल में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 56 पहुंच गया। यह मौतें बीते 55 दिनों में हुईं, यानी हर रोज स्वाइन फ्लू की वजह से एक मरीज की जान गई।

हर रोज 5 नए पॉज़िटिव केस आ रहे सामने
इतना ही नहीं, हर रोज करीब 5 से ज्यादा नए पॉज़िटिव केस भी सामने आ रहे हैं। जिसके चलते लोगों में खौफ का माहौल छाया है। 'एच1एन1' के खतरनाक वायरस की वजह से आरोग्य विभाग में भी दौड़-धूप मची हुई है।
स्वाइन फ्लू ने सूबे में 88 लोगों की जान लील ली
पूरे राज्य में वर्ष 2019 के 55 दिनों में स्वाइन फ्लू के कारण 88 लोगों की मौतें हुईं। जबकि, सौराष्ट्र के 56 दर्दीयों ने शहर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालो में दम तोड़ा। राजकोट शहर में पिछले 4 दिनों की ही बात करें तो गुरुवार को तीन, शुक्रवार को दो, शनिवार को दो, और रविवार को भी तीन समेत १० दर्दीयों ने स्वाईन फ्लू के सामने घुंटने टेक दिए।

49 लोगों का राजकोट में इलाज जारी
फ़िलहाल 49 लोगों का यहां स्वाईन फ्लू का इलाज चल रहा है। जिसमें भी 2 की हालात अत्यधिक गंभीर बताई जा रही है। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू
यह दरअसल एक संक्रमण है, जोकि स्वाइन इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से फैलता है, जिसमें एच1एन1 सबसे ज्यादा फैलने वाला संक्रमण है। यह संक्रण उस वक्त फैलता है जब इससे पीड़ित कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को छूता है, यहा सांस लेते वक्त, खांसते वक्त आसपास खड़े व्यक्ति को यह संक्रमण हो सकता है। इस बीमारी में मरीज को वायरल फीवर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमे खांसना, गले में खरास और शरीर में दर्द होता है।












Click it and Unblock the Notifications