3 साल के भाई से खेल-खेल में लगा चाकू तो गुस्साई 15 साल की मुंहबोली बहन ने की हत्या!

मोरबी। गुजरात में मोरबी ​के सामाकांठा क्षेत्र में एक नाबालिग बहन ने भाई की हत्या कर दी। वे दोनों एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे। 15 वर्षीय बहन के हाथ में सब्जी थी, तभी 3 साल के भाई से उसे चाकू लग गया। जिससे गुस्साई बहन ने मासूम को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में जब पिता वहां आया तो उसे बेटे की लाश पड़ी हुई मिली। यह घटना रविवार देर शाम की है।

15 year old sister kills her 3 years brother

सामाकांठा क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने घर में अपने बेटे की लाश पड़ी देखी।उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें सामने आया कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी। बाद में यह भी पता चला कि बच्चे को उसी की बुआ की बेटी द्वारा मारा गया था जो कि मुंहबोली बहन ही थी।

मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उसकी बहन की 15 साल की बेटी मेरे बेटे के साथ रहकर ही पढ़ाई कर रही थी। रविवार की शाम को वह सब्जी काट रही थी। तभी खेल-खेल में बच्चे द्वारा उससे चाकू लेने का प्रयास करने पर उसे लग गया। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने बच्चे का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। एक 15 वर्षीय लड़की द्वारा इतनी मामूली बात को लेकर अपने ही भाई की हत्या करने की हकीकत जान पुलिस भी चौंक उठी। हालांकि फ़िलहाल पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही मासूम मृतक के परिजनों द्वारा बताई गई इस बात में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+