ड्यूटी के साथ बेटी की जिम्मेदारी निभा रही ये महिला PSI, गुजरात में नारी शक्ति की मिसाल

Gujarat news, राजकोट। धोराजी पुलिस थाने में नारी-शक्ति की अनोखी मिसाल देखने मिली है। यहां की महिला पीएसआई शीतल सोलंकी अपनी ड्यूटी निभाने के साथ 6 माह की बेटी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। अपनी नौकरी के समय भी शीतल अपनी बेटी हार्वी को साथ में ही रखती हैं। बाहोश पीएसआई होने के साथ मातृसंबंध निभा रही इस पीएसआई को लोग दिल से सलाम करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो उन्हें 'झांसी की रानी' भी कहने लगे हैं।

पूरे सलीके से करती हैं ड्यूटी

पूरे सलीके से करती हैं ड्यूटी

शीतल अपनी नौकरी के साथ माता होने का फर्ज निभा रही हैं, लेकिन अपने काम में कोई भी कमी न रहे इस बात का भी वो पूरा ध्यान रखती हैं। हालांकि, बेटी के जन्म के वक्त उन्हें 6 महीने अपने फर्ज से दूर होना पड़ा था। लेकिन पिछले महीने से उन्होंने अपने दोनों फर्ज को साथ में लेकर चलना शुरू किया है।

सोशल मीडिया में शेयर हो रहीं तस्वीरें

सोशल मीडिया में शेयर हो रहीं तस्वीरें

पीएसआई शीतल की इस दिलेरी के लिए सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया। सोशल मीडिया में लोग इस मर्दानी की तस्वीरों को धड़ा-धड़ शेयर कर रहे हैं। शीतल का कहना है कि, मेरे पति जूनागढ़ में शिक्षक हैं। ऐसे में अकेली हूं। पुलिस की नौकरी और माता दोनों फर्ज एक साथ निभाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन मेरे लिए दोनों जरूरी हैं।'

स्टाफ मदद कर देता है

स्टाफ मदद कर देता है

बकौल शीतल, ''मैं फर्ज के साथ-साथ अपनी बेटी का ध्यान रख रही हूं। हालांकि, कभी ऐसा मोड़ भी आता है कि, जब ये दोनों फर्ज एक साथ निभाना नामुमकिन होता है। लेकिन ऐसे में मेरा स्टाफ और मेरा परिवार मेरी मदद कर देते हैं। इन सबके सहयोग से अपने दोनों फर्ज को आसानी से निभा पाती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+