आग ने पूरी बस्ती जला दी, बेघर हुए लोगों का CM रूपाणी के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने भांजीं लाठियां
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में बीते दिनों राजकोट के कुबलियापरा क्षेत्र में भीषण आग लगने की वजह से 50 से ज्यादा झोपड़-पट्टे जलकर राख हो गए। मगर, उन बेघर हुए लोगों के लिए सरकार ने कोई खास व्यवस्थाएं नहीं की हैं। वे लोग भटक रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस वर्कर्स ने उन्हें साथ लेकर मुख्यमंत्री रूपाणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करा दिया है। रूपाणी एक कार्यक्रम की वजह से राजकोट आए, उनके कार्यक्रम में खलल पड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की। न सिर्फ लाठियां बरसाईं, बल्कि दौड़ा-दौड़ाकर भी पीटा।

इस मर्तबा कांग्रेस नेता वशराम सागठिया को पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मी उन्हें वहां से ले जाने लगे तो प्रदर्शनकारी पुलिस वैन के सामने रास्ते पर लेट गए। वहां महिला पुलिस नहीं थी, फिर भी महिलाओं को पीट-पाटकर वहां से खदेड़ा गया। हालांकि, विरोध बढ़ता देख पुलिस ने वशराम सागठिया समेत कई लोगों को छोड़ दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, बेघर लोगों को अभी राहत का इंतजार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: राजकोट के झोपड़-पट्टे में अचानक आग भड़क उठी, 2 घंटे में जला दीं 50 से ज्यादा झोपड़ियां, सरकार ने राहत शिविर में भेजे बेघर लोग












Click it and Unblock the Notifications