राजकोट में अचानक फैली आग, 2 घंटे मची रही चीख-पुकार, जल गईं 50 से ज्यादा झोपड़ियां
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के भावनगर रोड़ स्थित कुबलीया परा क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। इस आग से झोपड़पट्टी के इलाके में कोहराम मच गया। करीब दो घंटे तक आग फैलती रही, तब जाकर फायर ब्रिगेड उस पर काबू पा सकीं। इस आग से इलाके में 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। वहीं, गरीबों की रोजी-रोटी का सामान भी जल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी कारणवश एक झोपड़े की छत पर आग लगी थी, जो मिनटों में आस-पास के झोपड़ों तक फैल गई। फिलहाल एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है। साथ ही, सभी असरग्रस्त लोगों को नजदीक के सरकारी स्कूल में राहत-सामग्री दी जा रही है। वहीं, उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही हैं।

सूरत में झोपड़ी में लगी आग से जली थीं चार बहनें
मार्च 2017 में भी सूरत में कुछ इसी तरह आग लगी थी, तब मुलाद गांव में झोपड़ी में रह रहीं चार नाबालिग बहनें जलकर मर गई थीं। तब महुवा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक पीवी पटेलिया ने कहा था कि घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव की वजह से आग लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications