स्वाइन फ्लू रोकने के लिए पड़ा जलेबी की शॉप पर छापा, चाशनी में मिले जिंदा कीड़े, वीडियो वायरल
Gujarat News, राजकोट। शहर में फैल रहे स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। इसी के तहत यहां कोठारिया क्षेत्र में जलेबी प्रॉडक्शन यूनिट पर छापा मारा गया। जहां विभागाधिकारियों ने देखा कि जो जलेबी तैयार की जा रही थीं, वह खराब माल था। चाशनी में जिंदा कीड़े तैर रहे थे। अधिकारियों ने तत्काल इस यूनिट के पूरे माल को नष्ट करवा दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, यूनिट का परिसर भारी गंदगी से भरा था। जिससे बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ था। उप-स्वास्थ्य अधिकारी पी.पी. राठौड़ ने कहा कि ऐसी ही शिकायतों को देखते हुए वे समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। आज कोठारिया रोड पर स्थित परेश वेकरिया के जलेबी शॉप पर छापा मारा गया है। यहां अखाद्य कलर का उपयोग भी किया जा रहा था।
जलेबी के सैंपल्स लेबोरेटरी भिजवाए गए
वहीं, छापे के बाद यहां बनाई जा रही शक्कर की चाशनी में सेक्रीन की मिलावट होने की आशंका देखते हुए इसके नमूने लेकर लेबोरेटरी भिजवाए गए है। इस चाशनी में कई जगह छोटे-छोटे ज़िंदा कीड़े साफ देखे जा सकते हैं। इसलिए तकरीबन 135 किलो उत्पाद के साथ-साथ कच्चे माल को फिंकवाया गया। व्यापारी को नोटिस जारी कर 15 दिन में खुलासा करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications