राजकोट: कांग्रेस को चुनावी झटका, उम्मीदवार ने फॉर्म वापस खींच ज्वॉइन कर ली भाजपा
Gujarat

दो उम्मीदवारों ने वापस खींचे कांग्रेस से अपने पैर
जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को राजकोट महानगर पालिका के वोर्ड नंबर-13 में चुनाव होने हैं। इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने नरशीभाई पटोलिया को अपना उम्मीदवार और योगी छनियारा को डमी उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, चुनाव के कुछ ही दिन पहले दोनों ही उम्मीदवारों ने फॉर्म वापस खींच लिया। दोनों विरोधी पार्टी भाजपा से जुड़ गए। अब भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के इन दोनों उम्मीदवारों को लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं।

कांग्रेस ने लगाए जबरदस्ती के आरोप
वहीं, अपने दो उम्मीदवारों के बीच राह ही भाजपा में सरक जाने से कांग्रेस पार्टी के लीडर्स खफा हैं। उन्होंने भाजपाईयों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवार का अपहरण होने की शिकायत भी पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा दी है। कुछ कांग्रेसी कचहरी के पास धरने पर बैठ गए हैं।

आपसी-बहस में घिरी कांग्रेस
नरशीभाई पटोलिया और योगी छनियारा के भाजपा में चले जाने पर विपक्षी दल कांग्रेस में अपने ही नेताओं का विरोधाभाष भी सामने आ रहा है। पूर्व विधायक और शहर प्रमुख इन्द्रनील राजगुरु ने इस मामले को लोकशाही के लिए दुःखद बताया है और इसका दोष अपनी ही कांग्रेस पार्टी पर मढ़ दिया है। उनका कहना है कि पार्टी में संबंधों के तौर पर टिकट ज्यादा बांटी जाती हैं। जबकि, लायक उम्मीदवार काम करता रहता है और बिना जानकारी वाले लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाती है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं होना स्वाभाविक है।

'हारने के डर से गुंडागर्दी पर उतर आई भाजपा'
कांग्रेस ने इसे लेकर पत्रकार परिषद भी आयोजित की, जिसमें कार्यकारी प्रमुख महेश राजपूत ने कहा कि हारने के डर से भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। इस राज में राजकोट के अंदर बिहार से ज्यादा खराब हालत हो गई है। नरशीभाई को सफेद कलर की काले शीशे वाली कार में जबरन ले जाया गया था। इसलिए हम RTI करके फॉर्म वापिस खींचने के संबंध में अपने उम्मीदवारों के साथ कौन-कौन गया था, इसकी जांच कराएंगे और काननू एक्शन लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications