गरीब को 72000 रु. देने की राहुल गांधी की घोषणा पर बोले मोदी के मंत्री- लोगों के लिए ये गाजर जैसी
Gujarat News in Hindi, राजकोट। देश के पांच करोड़ अति गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए मदद देने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वादे पर वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने तंज कसा है। सुरेश प्रभु ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा की गई घोषणा लटकते हुए गाजर के समान है। वह कभी पूरी न होने वाली बात कहकर लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं।'

सुरेश प्रभु ने यह बयान आज राजकोट में दिया, वह एक दौरे पर गुजरात आए हुए थे। उन्होंने कहा कि जनता ये भलीभांति जानती है कि ऐसी घोषणा पूरी नहीं हो सकती। लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं। इसलिए कांग्रेस की ऐसी घोषणाओं का कोई लाभ उसको नहीं मिलेगा। आने वाले चुनावों के बाद देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर मजबूत सरकार बनेगी।'
मालूम हो कि सोमवार, 25 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वादा किया था कि यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए की न्यूनतम पेंशन राशि दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए खर्च होने वाली राशि कहां से लाई जाएगी, इस पर कांग्रेस द्वारा अभी कोई ब्योरा पेश नहीं किया गया है। हालांकि, सोमवार की इस घोषणा के एक दिन बाद ही मंगलवार को फिर एक नई बात कांग्रेस की ओर से कही गई। वह यह कि जो पैसा दिया जाएगा वो घर की गृहिणी के खाते में डाला जाएगा। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने पहली बार न्यूनतम आय गारंटी योजना की विस्तृत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि न्यूनतम आय की सीमा 12 हजार रुपए होगी। हिंदुस्तान के 20% सबसे गरीब परिवारों की न्यूनतम आय 12 हजार रु. महीना तय होगी। योजना के तहत अगर किसी परिवार की मासिक आय 6 हजार है तो वेतनांतर 6 हजार सरकार देगी। इतना ही नहीं, साल में यह राशि 72 हजार हो रही है तो गरीब ये रकम ब्याज पर देगा तो लाख रुपए तक आराम से हो जाएगी। राहुल ने यह भी कहा था कि वो यह पैसा सीधे गरीब के खाते में भेजेंगे।
पढ़ें: TV डिबेट में जा रहे कांग्रेस विधायक ललित वसोया की कार ने मारी गुजरात में महिला को टक्कर, मौत
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications