TV डिबेट में जा रहे कांग्रेस विधायक ललित वसोया की कार ने मारी गुजरात में महिला को टक्कर, मौत
Gujarat News in Hindi, पोरबंदर। गुजरात में धोराजी के कांग्रेसी विधायक ललित वसोया की कार एक महिला से टकरा गई। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसका दम टूट गया। बता दें कि, वसोया विधायक होने के साथ-साथ पोरबंदर की लोकसभा सीट के संभावित उम्मीदवार भी हैं।

उनकी कार के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह एक टेलीविजन डिबेट में भाग लेने पोरबंदर आ रहे थे। यहां एयरपोर्ट के नजदीक स्थित कलेक्टर कचहरी के पास उनकी कार महिला के सिर से गुजरी। महिला की आज मौत हो गई है। अब इस मामले में पोरबंदर के रहने वाले निताबेन वसावडा द्वारा उद्योगनगर थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत में पीड़ित पक्ष द्वारा कहा गया कि तेज गति से आ रही व्हाइट फॉर्च्यूनर कार के चालक ने एयरपोर्ट के पास दिशानीबेन हरेशचंद्र महेता को कुचल दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते उनका दम टूट गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह भी बताया जा रहा है कि वसोया अपने समर्थकों के साथ दो अलग-अलग कार में पोरबंदर से वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications