सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में PHD की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर का मुंह स्याही से पोता
Gujarat

आरोपी प्रोफेसर को बीवी ने भी छोड़कर चली गई थी
गर्ल स्टूडेंट को अपने चैंबर में बुलाकर उससे दोस्ती करने की ख्वाहिश रखने वाले और फिर चुंबन लेने के आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा नोटिस भेजा गया है। वहीं, छात्र-छात्राओं ने आरोपी की कई पोल खोलनी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि उक्त प्रोफेसर की 12 साल पहले शादी हुई थी। हालांकि, उसकी हरकतों से बीवी तंग आ गई और डाइवोर्स देकर चली गई। अब वह शहर के धर्मेन्द्रसिंहजी कॉलेज में संस्कृत विषय की प्रोफेसर है।

यह कहना है आरोपी का
खुद पर लगे इल्जाम के बारे में आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश हुई है। जबकि, छात्रा के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिसके लिए मेरा मुंह पोत दिया गया और नोटिस भेज दिया गया। ऐसे में आरोपी से जब पूछा गया कि उस दिन छात्रा उससे मिली कि नहीं? तो आरोपी ने बिना जवाब दिए चुप्पी साध ली।

ईमेल और चैटिंग के जरिए कंप्लेंट की गई थी
इस मामले में अर्थशास्त्र भवन के हेड डॉ. पुरुषोत्तम मारवाणिया ने उससे जवाब मांगा है। बता दें कि छात्रा की ओर से यूनिवर्सिटी एडमिनेस्ट्रेशन को ईमेल और चैटिंग के जरिए कंप्लेंट की गई थी।
यहां












Click it and Unblock the Notifications