'PHD क्लियर करना है तो दोस्ती करो', चैंबर में प्रोफेसर ने की छात्रा से अश्लील हरकतें

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से फिर एक प्रोफेसर द्वारा स्टूडेंट से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। यहां पीएचडी कर रही एक स्टूडेंट से उसके प्रोफेसर ने चैंबर में पकड़कर चुंबन लिए। किसी तरह वह चैंबर से निकलकर भागी और रोते-रोते महिला भवन में जाकर कंप्लेंट दर्ज कराई। यूनिवर्सिटी के परिसर में यह घटना सामने आते ही कोहराम मच गया। हालांकि, यूनिविर्सटी की महिला कुलपति पर इस मामले में चुप्पी साध लेने के आरोप लग रहे हैं।

छात्रा ने बताया, क्या-क्या किया प्रोफेसर ने

छात्रा ने बताया, क्या-क्या किया प्रोफेसर ने

पीड़ित स्टूडेंट के मुताबिक, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर राकेश जोशी ने अर्थशास्त्र भवन में उससे ज्यादती की। राकेश ने उसे 21 दिसंबर सुबह 10 बजे अपनी चैम्बर में बुलाया था। कहा था कि जल्दी से पीएचडी क्लियर करना है तो मुझसे दोस्ती कर लो।'' इसके बाद अचानक से पकड़ लिया और चूम लिया। वह डर गई और चैंबर से निकलकर रोते-रोते महिला भवन आई, जहां महिला क्लर्क मयूरीबेन धोलकिया को मनीष की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद वहीं कैंपस में मौजूद लेक्चरर नरेश महिडा से भी शिकायत की।

नरेश महिडा ने ईमेल से भवन के हेड तक पहुंचाई शिकायत

नरेश महिडा ने ईमेल से भवन के हेड तक पहुंचाई शिकायत

नरेश महिडा से तब उक्त स्टूडेंट ने कहा था, ''कल को अगर मैं कुछ कर बैठूं तो मेरे साथ हुई जबरदस्ती की पूरी बात भवन के हेड डॉ. परसोत्तम मारवानिया को बता देना।'' जिसके बाद नरेश महिडा ने ईमेल के जरिए मारवानिया से आरोपी प्रोफेसर की शिकायत की। जिसके बाद सभी प्रोफेसरों की मीटिंग बुलाई गई और सभी को मर्यादा में रहकर काम करने की हिदायत भी दी गई। हालांकि, विवि की महिला कुलपति निलांम्बरी दवे इस मामले में सुस्त देखी गईं।

स्टूडेंट ने लिखित में शिकायत नहीं दी?

स्टूडेंट ने लिखित में शिकायत नहीं दी?

जानकारी के अनुसार, जब स्टूडेंट ने अपने साथ हुई जबरदस्ती की शिकायत की तो विवि के शिक्षकों ने उसके पिता को भी मीटिंग में बुलाया। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद स्टूडेंट चुप हो गई। उसके पिता भी वहां से चले गए। फिर, इस कांड के बारे में लोग लेक्चरर नरेश महिडा की चर्चा करने लगे। हालांकि, महिडा का दावा है कि स्टूडेंट ने उन्हें बाकायदा मैसेजिंग के जरिए अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया था। उस स्टूडेंट की चैटिंग अभी भी सेव है। ऐसे में अब सबका ध्यान विवि की कुलपति निलांम्बरी दवे की ओर है कि वो क्या एक्शन लेती हैं? निलांम्बरी दवे का कहना है कि जब तक लिखित शिकायत नहीं आएगी, तब तक वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकती हैं। ऐसे में अब जांच होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+