गुजरात तट से 6 भारतीय मछुआरों को बोट के साथ पकड़कर ले गया पाकिस्तान
Rajkot news, राजकोट। पाकिस्तान मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट से 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौका भी जब्त कर ली हैं। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के मुताबिक, गुजरात के तट पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लाइन के नजदीक से पीएमएसए ने 6 मछुआरों और उनकी एक नौका को पकड़ लिया है।

पोरबंदर स्थित नेशनल फिशरवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के एक अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने शनिवार की सुबह गुजरात तट के पास से न सिर्फ 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है, बल्कि उसकी नौका भी जब्त कर ली है। इन मछुआरों को पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास से गिरफ्तार किया होने की पुष्टि भी की गई है।
बता दें कि, समुद्र में पाक एजेंसी भारतीय मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार करती रही है। उसका दावा है कि ये लोग अंतराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा लांघकर उसके जल क्षेत्र में घुस आए थे। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में 13 नौकाओं पर सवार कम से कम 65 मछुआरों को पाक एजेंसी द्वारा पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications