17 साल के बेटे को बेड के नीचे सुलाकर मां ने यूं दी मौत, बोली- अब सीधे स्वर्ग ही जाएगा

राजकोट। लॉकडाउन के बीच गुजरात के राजकोट से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने बीमार बेटे की सेवा करते-करते परेशान हो चुकी एक मां ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने के बाद पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया। मां ने पुलिस से कहा, अगियारस (एकादशी) के शुभ दिन उसे मोक्ष दिलाया है, अब वह सीधा स्वर्ग ही जाएगा। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

17 साल का बेटा पिछले 3 साल से बीमार था

17 साल का बेटा पिछले 3 साल से बीमार था

जानकारी के मुताबिक, शहर के रणछोड़वाड़ी क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय किशोरभाई डांगरिया का 17 साल का बेटा प्रिंस पिछले 3 साल से बीमार था। शनिवार को उसे बेहोश स्थिति में सरकारी अस्पताल लाया गया था। माता-पिता ने पलंग से नीचे गिरने के कारण उसके बेहोश होने की बात कही थी। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि प्रिंस की मौत पलंग से गिरने की वजह से नहीं बल्कि गले में फंदा लगने की वजह से हुई है।

पुलिस के सामने कबूला किया जुर्म

पुलिस के सामने कबूला किया जुर्म

पुलिस ने शक के आधार पर पहले परिजनों से पूछताछ शुरू की तो पिता किशोरभाई ने कहा कि वह घटना के समय घर में नहीं थे। पत्नी दक्षाबेन ने उसे फोन कर बुलाया था और प्रिंस के पलंग से नीचे गिरने की बात कही थी। किशोरभाई की बात सुनने के बाद पुलिस ने दक्षाबेन से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के सामने दक्षाबेन ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाई और अपना जुर्म स्वीकार लिया।

बोली- बेटे का दर्द नहीं देखा जा रहा था, इसलिए...

बोली- बेटे का दर्द नहीं देखा जा रहा था, इसलिए...

दक्षाबेन ने कहा, पिछले तीन साल से उसके (प्रिंस) के दिमाग में तकलीफ थी। राजकोट समेत अहमदाबाद के डॉक्टर के पास उसका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से उसको देखने-सुनने में मुश्किल होने लगी थी। उसकी दर्द नहीं देख सकती थी, इस वजह से उसकी हत्या का ख्याल आया। शनिवार सुबह पति किशोरभाई मानव सेवा ट्रस्ट में काम से गए थे। इसी दौरान प्रिंस को पलंग से नीचे फर्श पर सुला दिया और बाद में दुपट्टे से उसका घटा घोंट दिया। दुपट्टे को कसते ही प्रिंस के नाक और मुंह से खून निकल आया था। इसके बाद पति को बुलाकर उसके पलंग से गिरने की कहानी सुनाई। दक्षाबेन ने कहा कि बेटा बीमार था। अगियारस के दिन शुभ चौघड़िया में उसकी हत्या कर मैंने उसको मोक्ष दिलाया है। अब वह सीधा स्वर्ग में ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+