नाबालिग किशोरी हुई प्रेग्नेंट तब मां-बाप को पता चला, उसके साथ क्या हो रहा था?

Gujarat News, जामनगर। गुजरात में जामनगर में नाबालिग किशोरी का बीते करीब 8 महीने से एक शख्स द्वारा देह-शोषण किया जा रहा था। किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो वारदात का खुलासा हुआ। पीड़ित किशोरी के मुताबिक, शाहरुख पंजा नाम का शख्स उसे घर में अकेले पाकर हवस का शिकार बनाता था, फिर किसी को इस बारे में नहीं बताने की धमकी देता था।

Minor girl pregnant due to physically attacked by shahrukh panja at Jamnagar

पुलिस के मुताबिक, उक्तमामला कालावाड़ गेट क्षेत्र का है। शाहरुख पंजा ने करीब 10 महीने पहले उस किशोरी को अपने जाल में फंसाया था। वह उसका रेप करता और फिर घर से चला जाता था। आठ महीने तक ऐसा होता रहा। जिसके बाद किशोरी प्रेग्नेंट हो गई, तो वारदात सामने आईं। किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख की खोजबीन शुरू कर दी। आखिरकार वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं रेप से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया। वहीं, इलाके में आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग होने लगी।

Minor girl pregnant due to physically attacked by shahrukh panja at Jamnagar

आरोपी ने पूछताछ में कुबूला कि उसने किशोरी के घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। बाद में फिर आने लगा। वह प्रेग्नेंट हुई तो उसने किशोरी को धमकाया कि किसी को कहा तो अच्छा नहीं होगा। आरोपी ने यहां तक कहा कि उसे प्रेग्नेंट करने के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+