पैसों की लालच में मां-बाप ही कराते थे नाबालिग का रेप, प्रेग्नेंट हुई तो पुलिस को चला पता

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले में पुलिस ने एक नाबालिग के यौन शोषण के मामले में उसके मां-बाप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 17 साल की एक किशोरी प्रेग्नेंट हो गई थी और वह थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीने से कई लोग उसका रेप कर रहे हैं। इस बुरे काम के लिए पेरेंट्स लोगों से पैसे लेते थे। यह सुन पुलिसकर्मी सन्न रह गए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं पर किशोरी के मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया। बेटी द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने की सूचना मिलते ही आरोपित मां-बाप फरार हो गए।

Minor girl complaint against parents for her Exploitation

संवाददाता के अनुसार, पीड़ित किशोरी को महिला विकास गृह भेज दिया गया है। वहां उसे इसलिए भेजा गया है ताकि उसका लालन-पालन अच्छे से हो सके। स्थानीय लोगों को जब ये पता चला कि मां-बाप ही उसका धंधे की तरह बलात्कार करा रहे थे, तो लोग उन्हें धिक्कारने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोपी मां-बाप पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, मां करा रही थी किराएदार से बेटी का यौन शोषण
एक शख्स ने राजकोट की एक कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिया। वहां मकान की मालकिन की उससे आंखें-चार हुईं। दोनों प्यार में पड़ गए। फिर, वह शख्स उसकी नाबालिग बेटी को भी जाल में फंसाने पर आमादा हो गया। मकान मालिक की मदद से उसने 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। किशोरी अपनी मां और उसकी धमकियों से डरती रही। इसी तरह जब उसे ज्यादा प्रताड़ित किया तो शिकायत पुलिस से कर दी। उसने बताया कि पिछले कुछ साल से एक व्यक्ति उसका यौन शोषण कर रहा है। इस कृत्य में उस दरिंदे को मां का सहारा था। वे दोनों एक-दूजे के प्रेमी-प्रेमिका बन गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बलात्कार के आरोपी की पहचान विपुलभाई परसाणा के तौर पर हुई है। परसाणा 15 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+