विवाहिता को कार में किडनैप कर दरिंदगी, जेल से बचने के लिए खुद ही शादी के कागजात बनवा लिए
बनासकांठा। गुजरात में डीसा क्षेत्र में एक महिला को कार में किडनैप कर दुष्कर्म किया गया। बाद में पकड़े जाने के डर से बलात्कारी ने पीड़िता से शादी करने के डॉक्यूमेंट्स भी बनवा लिए। पीड़िता ने किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, दरिंदे ने हवस का शिकार बनाने के बाद उससे शादी के कागजात साइन करवाए। फिर पति और भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। दरिंदे ने कहा कि मेरी शिकायत की गई तो अंजाम बुरा होगा।

संवाददाता के अनुसार, आरोपियों की पहचान धनावाडा गांव के लालाजी ठाकोर, भीखीबेन और अशोक के रूप में हुई है। उन्होंने 22 वर्षीय शादीशुदा महिला को अपनी स्वीफ्ट कार में उठा लिया। फिर, लालाजी ने किसी अनजान जगह ले जाकर कई बार रेप किया। उसके बाद खुद को कानून से बचाने के लिए वह उसे डीसा ले गया। जहां डरा-धमकाकर उससे शादी करने के डॉक्यूमेंट्स बनवा लिए। साथ ही पूरा वाकया किसी को नहीं बताने के लिए उसके पति और भाई को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लालाजी समेत तीन के खिलाफ गुनाह दर्ज किया है और घटना को अंजाम देकर फरार तीनों आरोपियों को ढूंढने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications