गांव के नजदीक शेरनी ने दिया बच्चों को जन्म, पास ही खेत में काम करने आए शख्स पर टूट पड़ी
Gujarat News in hindi, ऊना। गुजरात में गिर गड्ढा (Gir Gadhada) के एक गांव के नजदीकी जंगल में एक शेरनी ने बसेरा बना लिया। वहां वह अपने बच्चों संग रहने लगी। कुछ दूरी पर एक युवक खेतों पर काम करने आया। शेरनी को उसकी भनक लग गई, तो वह उन खेतों तक जा पहुंची। घात लगाकर उसने युवक पर हमला बोल दिया। युवक की पीठ नोंच डाली और अपने दांत उसके सीने में भी घोंप दिए। युवक चीखा-चिल्लाया तो आस-पड़ोस के लोग उधर दौड़ पड़े।

स्थानीय निवासियों की भीड़ देखकर शेरनी हड़बड़ा गई। वह युवक को वहीं पड़ा छोड़कर जंगल में भागी। युवक की हालत काफी खराब हो गई थी, उसे कोडिनार सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
यह घटना हर मंडिया गांव के नजदीक की है, जहां अचानक एक शेरनी युवक पर टूट पड़ी थी। उस युवक की पहचान रामभाई पांचाभाई के रूप में हुई है। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। वह अपने खेत में आम के बाग देखने आया था और कुछ काम करने लगा। इसी दौरान शेरनी ने पीछे से झपट्टा मारा। शेरनी उसकी कमर और फिर सीने पर चढ़ गई। नाखून चलाकर लहूलुहान किया और युवक पर दांत भी गड़ाए।

पढ़ें: इस जंगल में साथ रहता था 5 शेरों का परिवार, नहीं थी शिकार की कमी, फिर कैसे मर गए शेर-शेरनी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामभाई इतना घायल हो गया कि पीड़ा के कारण चीखें निकल रही थीे। हम उसकी आवाज सुनकर ही उधर दौड़े, जहां शेरनी थी। लोगों को हथियारों के साथ देखकर शेरनी रामभाई को छोड़कर भाग गई थी। वह दरअसल, इस क्षेत्र में ही बस गई है। कभी भी बस्तियों में घुसकर पशु और इंसान पर हमला कर देती है। अब इस बारे में वनविभाग को शिकायत की गई है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications