यूट्यूब से वीडियो देखकर बनाने लगा तमंचा, पुलिस लोहे के कारखाने में गई तो ऐसे चढ़ा हत्थे

राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के कोठारिया सॉल्वेंट क्षेत्र से पुलिस ने लोहे के कारखाने पर छापा मारा। जहां से एक शख्स देशी तमंचा लिए पकड़ा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा किया। कहा कि, मैं सोशल मीडिया पर वीडियो देख-देखकर तमंचा बनाना सीखा। अपनी डायरी में लिखा था- एक खोज करने जा रहा हूं, सफल हुआ तो सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी। बहरहाल, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर काफी असलाह बरामद किए हैं। वहीं, एक अन्य शख्स को भी पकड़ा है और देनें से आगे की पूछताछ की जा रही है।

learning the videos from YouTube then making the weapons, police caught

संवाददाता ने बताया कि, उक्त दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस अभी आगे की कार्रवाई व जांच करने में जुटी है। मंगलवार की शाम आजी डैम के पास से एक युवक को देशी तमंचे के साथ राजेश आंकोलिया नामक शख्स को अरेस्ट किया गया था। बाद में इस युवक के तमंचा देने वाले के बारे में पूछे जाने पर नवीन दादोरिया का नाम सामने आया। फिर पुलिस ने लोहे के कारखाने में छापेमारी कर नवीन को भी दबोच लिया। नवीन की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि तमंचा बनाना उसने सोशल मीडिया से सीखा था।

learning the videos from YouTube then making the weapons, police caught

पुलिस ने कारखाने से तमंचा तैयार करने की मशीनें और दो अन्य तैयार तमंचे बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी द्वारा बनाया गया तमंचे का स्केच भी जब्त किया गया है। अब आरोपी ने इससे पहले कितने तमंचे बनाकर किस-किस को बेचे हैं, यह पता किया जा रहा है।

learning the videos from YouTube then making the weapons, police caught
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+