लेडी डॉन सोनू डागर 2 वांटेड के साथ गुजरात में पकड़ी गई, बचपन में डांसर थी, फिर जुर्म की दुनिया में आई

राजकोट. सौराष्ट्र में लेडी डॉन के रूप में कुख्यात सोनू डागर आखिरकार गिरफ्त में आ चुकी है। पुलिस ने उसे ओढ़व में तीन पुरुषों के साथ ​पकड़ा है, जिनमें से दो वांटेड हैं। इनमें गौतम पुना और शिवराज वींछिया पर अमरेली में अवैध हथियार का मामला दर्ज है। चारों को गिरफ्तार कर ओढ़व पुलिस ने अमरेली पुलिस को डागर के बारे में जानकारी दी। ओढ़व पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात एक होटल में छापा मारा गया था, जहां साेनू डागर को दो वांटेड अपराधियों के साथ पकड़ लिया गया। वे सभी वहां शराब की पार्टी कर रहे थे। उनके साथ एक और भी व्यक्ति था। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्रोहिबशन का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी।

कई आपराधिक मामलों में दोषी है सोनू

कई आपराधिक मामलों में दोषी है सोनू

सोनू डागर के बारे में कहा जाता है कि बचपन में वह डांसर थी। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ-साथ वह जुर्म की दुनिया में आ गई। फिर कई अपराधों में उसका नाम सामने आया। अब उसके खिलाफ मारपीट, फायरिंग प्रोहिबिशन, जमीनों पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण आदि के मामले दर्ज हैं। उसका पूरा नाम सोनू उर्फ उषा चंदूभाई डागर है। सोशल मीडिया पर वह विवादास्पद बयानों को लेकर भी चर्चा में रही है।

रूम नम्बर-408 की जांच हुई तो आई पकड़ में

रूम नम्बर-408 की जांच हुई तो आई पकड़ में

ओढ़व पुलिस के मुताबिक, सिपाहियों को सूचना मिली थी कि माही होटल में कुछ लोग संदिग्ध हरकतें करते देखे गए हैं। इस आधार पर सिपाहियों ने वहां छापा मारा। जब रूम नम्बर-408 में पहुंचे तो वहां सोनू डागर तीन पुरुषों के साथ नशे में पाई गई।

3 आदमियों के साथ वहां किसलिए आई थी?

3 आदमियों के साथ वहां किसलिए आई थी?

पुलिस ने सोनू डागर के साथ हरपाल सिंह सरवैया, गौतम खुमाण, शिवराज वींछिया को गिरफ्तार किया। उनके कमरे से 200 एम. एल. शराब भी मिली। बहरहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि सोनू 3 आदमियों के साथ वहां किसलिए आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+