काम कराने के बहाने महिला को घर बुलाया, फिर तीन महीने तक चलती रही दरिंदगी

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के खामध्रोल क्षेत्र में एक महिला को घर में काम कराने के बहाने बुलाकर उसकी आबरू लूटी गई। मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद धमकियां देकर करीब तीन महीने तक महिला के साथ मनमानी करता रहा।

Junagadh: 35-year-old woman physically harassed by her House-owner

आखिर में पीड़िता का सब्र टूट गया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यहां 35 वर्ष की महिला को दो लोगों ने धोखे से अपने घर बुलाया। जहां जान से मारने की धमकी देकर हवस मिटाई। ​इसके बाद तो आरोपी का दुस्साहस और बढ़ गया, उसने कई बार दुष्कर्म किया। करीब तीन महीने तक ऐसा होता रहा।

Junagadh: 35-year-old woman physically harassed by her House-owner

पीड़िता के मुताबिक, खामध्रोल रोड पर रहने वाले मुकेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम ​दिया। महिला को एक दिन काम करते देख मुकेश की नीयत खराब हो गई थी। एक दिन बेडरूम वाले कमरे में काम कराने की बात कहकर उसे बुलाया। जहां पहुंचने पर महिला को उसकी असलियत पता चली। घबरा जाने की वजह से वह उसके चंगुल में फंस गई। वह करीब तीन महीने तक उसकी चुप्पी का फायदा उठाता रहा। जिसके बाद अब उसने तालुका पुलिस थाने में शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+