स्कूटर पर आए 2 शख्स और मकान पर चला दी गोली, पुलिस पहुंचती इससे पहले ही भाग गए

Rajkot News, राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर में असामाजिक तत्वों ने पिछले कुछ दिनों से आतंक मचाया हुआ है। चोरी-लूट और हत्या की घटनाएं एक के बाद एक सामने आई हैं। बीती रात भी यहां नेहरू नगर इलाके में फायरिंग की वारदात हुई। स्कूटर पर आए दो शख्स एक मकान पर फायरिंग करने लगे। हालांकि, इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती वे वहां से वापस भाग गए।

Viral Video of illegal Gun Firing in a house at Rajkot

इस वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम इस वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि स्कूटर पर आए लोगों ने अचानक तमंचा निकाला था, फिर मकान पर फायरिंग की। वीडियो में वे फायरिंग करते दिख रहे हैं। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

Viral Video of illegal Gun Firing in a house at Rajkot

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो में से एक शख्स को पहचान लिया गया, जिसका नाम वसीम दलवानी था। फिलहाल बच्चों की तकरार को लेकर फायरिंग किए जाने की बातें हो रही हैं। हालांकि, दोनों आरोपितों के पुलिस हिरासत में आने के बाद ही इस घटना का खुलासा हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+