पत्नी के प्रेमी को सरेआम दी खौफनाक सजा फिर पुलिस के पास पहुंचकर बोला- मैं ही हूं हत्यारा
राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया जिसके वायरल होने पर शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश चावड़ा और जयेश चावड़ा नाम के दो युवक एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। जयेश का दिनेश की पत्नी के से प्रेम संबंध था। नाराज होकर दिनेश की पत्नी मायके चली गई। इसी दौरान जयेश ने दिनेश की पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद गुस्साए दिनेश ने सरेआम धारदार हथियार से वार कर जयेश को मौत के घाट उतार दिया और घबराकर खुद पुलिस के सामने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया।
किसी राहगीर ने सड़क पर इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक सरेआम धारदार हथियार से लगातार कई वार करता है। इसी दौरान कई वाहन चालक वहां से गुजरे लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश तक नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications