युवक को अक्सर फोन करती थी वह, एक दिन अनजान शख्स बोला- मेरी पत्नी से बात करते हो, 5 लाख दो

Gujarat News In Hindi , अमरेली। जूनागढ़ के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की मदद से बाबरा निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसा ​लिया। दोनों ने उससे पांच लाख रुपए मांगे। उसे धमकी दी कि रकम नहीं दी तो जान पर बन आएगी। पुलिस से शिकायत कर जेल भी करा देंगे। जिसके चलते उस युवक ने किसी तरह तीन-चार हिस्सों में 82 हजार रुपए उस महिला को दे डाले। हालांकि, बाद वे दोनों इतने पर नहीं माने और मरवा देने की धमकी देने लगे। अंतत: युवक ने पुलिस की शरण ली।

honeytrap framed the young man, demanded 5 lakhs

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 4 महीने पहले बाबरा के अजय प्रवीणभाई दोमड़िया को किसी अनजान युवती का कॉल आया था। बाद में युवती ने अपना नाम वैशाली बताकर खुद को पहचानने की चुनौती अजय को दी। फिर दोनों हर-रोज बातें करने लगे। अजय को कुछ अटपटा सा लगा तो उसने युवती का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। मगर, वह युवती अजय को फोन करती र​ही।

एक दिन युवती ने फोन पर तरुण नाम के शख्स से बात करवाई। उसने खुद को वैशाली का पति बताया और कहा कि दोनों की बातों की रिकॉर्डिंग मेरे पास है। तुमने मेरी पत्नी से जो भी बातें की हैं, वो वायरल कर दूंगा। तुम्हारी बदनामी होगी। यदि चाहो कि पुलिस में केस नहीं करूं तो पांच लाख रुपए का इंतजाम कर दो।' यह सुन अशोक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने रुपयों का इंतजाम करना शुरू कर दिया। कुछ ही महीने में उसने 82 हजार रुपये तरुण को दे दिए। मगर, वे दोनों और 4.80 लाख रुपयों की मांग करने लगे। जिसके बाद अशोक ने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई। अशोक की शिकायत के आधार पर महिला पीएसआई गीताबेन अहीर ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+