हार्दिक पटेल बोले- राहुल गांधी ने दा​दी-पिता की हत्या के नाम पर कभी वोट नहीं मांगे

Gujarat News, पोरबंदर। गुजरात में पोरबंदर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उमीदवार ललित वसोया की जनसभा में प्रचार करने पहुंचे हार्दिक पटेल राहुल गांधी और अपनी पार्टी की तारीफों के पुल बांधे। हार्दिक ने कहा, राहुल गांधी जी ने अपने पिता या दादी की हत्या होने की बातें कहकर कभी वोट नहीं मांगे। ऐसा काम भाजपा वाले करते हैं।''

Hardik Patel told why he joined Congress party

कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने के बारे में बताए हुए हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस में जुड़ने से पहले मैंने काफी सोच विचार किया। देश में हुए विकास में कांग्रेस के योगदान को कोई नागरिक नहीं भूल सकता है। मैंने अलग-अलग पांच कारणों की वजह से मैंने कांग्रेस में जुड़ने का फैसला लिया। पहला कारण यही है कि ये पार्टी महात्मा गांधी, पंडित नहेरु समेत सरदार वल्लभभाई पटेल की पार्टी है।

हार्दिक ने कहा, जिन लोगों ने गांधीजी की हत्या की, उनसे मैं नहीं जुड़ सकता, क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया तो गांधीजी सपने में आकर मुझे डांटेंगे। जिन लोगों के पास जमीनें नहीं थीं, उन्हें जमीन देने का काम कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया है। मेरा जन्म जिस अस्पताल में हुआ वो अस्पताल, और मैंने जहां पढ़ाई की वो स्कूल-कॉलेज कांग्रेस ने बनवाए हैं।''

इसके बाद हार्दिक ने ये भी कहा कि क्या आपमें से कोई भी ये कह सकता है कि उनकी संतानों का जन्म भाजपा के बनाए अस्पताल में हुआ है? अगर कोंग्रेस भी भाजपा की तरह मूर्ति बनाने में जुट जाती तो देश में IIT या IIM जैसी संस्थाएं कभी नहीं बन सकती थीं। इन तमाम कारणों की वजह से मैंने कांग्रेस से जुड़ने का फैसला लिया।''

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+